उरई, जून 2 -- जालौन।संवाददाता बाजार में सामान की खरीदारी करने आई महिला का बच्चा बाजार से गुम हो गया। महिला ने बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मिशन शक्ति टीम ने बच्चे को बाजार में दूसरे स्थान से बरामद कर परिजनों को सौंपा है।उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़र निवासी कुसुम देवी के भाई वीरपाल की शादी 18 जून को होनी थी। जिसके लिए सामान की खरीदारी करने के लिए कुसुम देवी अपने पिता होरीलाल व भाई सूरज के साथ नगर में स्थित बाजार में आई थी। बाजार में एक दुकान पर खरीदारी करते समय उनका चार बर्षीय बेटा नवल दुकान से बाहर निकल गया और लापता हो गया। महिला ने जब बच्चे को गायब देखा तो उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी बच्चे का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना कोतवाली में दी। सूचना मिलते ह...