सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- मिश्रौलिया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला गर्वी के बीआरडी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को महिला अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। एसआई शिवशंकर शर्मा, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव और महिला कांस्टेबल रितिका त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.