गोंडा, नवम्बर 27 -- करनैलगंज। गुरुवार को कोतवाली करनैलगंज की एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पाण्डे चौरा पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बालिकाओं को छेड़छाड़, शोषण, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध तथा अन्य महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय बताए। पुलिसकर्मियों ने छात्रों को सरकारी स्तर पर उपलब्ध महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और इनके उपयोग की विधि भी समझाई। इसके साथ ही टीम ने बताया कि प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा के मूलभूत टिप्स भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.