सीतापुर, अप्रैल 11 -- सीतापुर। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों ने बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराध से बचाव, गुड-टच/बैड-टच की पहचान और नवीन कानूनों की जानकारी दी। महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन और डायल 112 समेत अन्य जरूरी नम्बरो की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...