बरेली, मार्च 16 -- आंवला। आंवला थाना की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने एक किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार रात करीब 11 बजे वाराणसी के ग्राम बेईपुर थाना चोलापुर निवासी राहुल जायसवाल ने आंवला कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह को फोन पर सूचना दी कि उनकी पोती घर से बिना बताए निकल गई है। वह सद्भावना एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रही है। यह ट्रेन आंवला रेलवे स्टेशन से गुजरेगी। मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक बिहारी लाल के नेतृत्व में रेस्क्यू में जुट गई। टीम ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर कांस्टेबल चंचल शर्मा और शीतल देवी ने कोच एस-5 की तलाशी ली, जहां किशोरी मिल गई। रविवार को जब वाराणसी से उसके माता-पिता और परिजन थाने पहुंचे, तो किशोरी को उन्हें सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.