मिशन शक्ति टीम ने किया महिलाओं को जागरूक
सहारनपुर, जून 15 -- नागल। सोमवार को एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने कस्बे में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया। टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन 112, बाल सहायता 1098 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध व दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के उपाय भी समझाए। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप निरीक्षक वर्षा कुशवाहा महिला आरक्षी सोनिया व आकाक्षां आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.