उरई, अप्रैल 29 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली में पारिवारिक विवाद का एक मामला मिशन शक्ति टीम की तत्परता और संवेदनशील पहल से सुलझा लिया गया।रापटगंज निवासी वंदना राठौर पत्नी भगवान सिंह ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी एसएसआई संजय कुमार यती ने तत्काल दोनों पक्षों को बुलाया। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच महिला चौकी प्रभारी मधू देवी एवं एसआई राम किशोर सिंह द्वारा कराई गई। जांच के दौरान दोनों पक्षों से अलग-अलग एवं संयुक्त रूप से वार्ता की गई। वंदना राठौर ने बताया कि पति द्वारा अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है। जिसके बाद उसने कोतवाली में शिकायत की। वहीं पति भगवान सिंह ने भविष्य में इस प्रकार की घटना न दोहराने और पत्नी के साथ सम्मानपूर्वक पारिवारिक ज...