प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- कुंडा कोतवाली के मिशन शक्ति टीम के प्रयास से प्रयागराज-लखनऊ बाईपास हाईवे पर गयासपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप पर पंप मालिक के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। मिशन शक्ति टीम प्रभारी दरोगा निर्मल शर्मा, दरोगा दुर्गेश सिंह ने कहा सीसीटीवी से हाईवे पर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी। मिशन टीम प्रभारी ने आमजन से अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगवाए जाने की अपील की है। इस मौके पर महिला आरक्षी दुर्गा देवी, दीपांजली गुप्ता, आकांक्षा साहू, टिंवकल शर्मा, पूजा यादव आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.