मुरादाबाद, मार्च 10 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत भगतपुर पुलिस की काउंसलिंग से एक परिवार टूटने से बच गया। आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी सुलह समझौते के बाद फिर से साथ रहने को राजी हो गए। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। विवाद के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक रामगोपाल वर्मा व महिला कांस्टेबल प्रियंका ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें परिवार और बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए समझाया। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और दोनों फिर से साथ रहने को तैयार हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष राजी-खुशी अपने घर लौ...