संभल, मार्च 25 -- मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत गुन्नौर में बुधवार को पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। बुधवार को मिशन शक्ति टीम में तैनात महिला उपनिरीक्षक गुरजिंदर कौर, महिला कांस्टेबल प्रियंका, कल्पना, नीरज और होमगार्ड कौशल बुध बाजार क्षेत्र में अभियान का प्रचार-प्रसार करते हुए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम को एक छोटा बच्चा अकेले घूमता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम अरशान पुत्र सलमान निवासी ग्राम भिरावटी थाना धनारी बताया। इसके बाद टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत परिजनों की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में बच्चे के पिता सलमान और माता नाजरीन का पता लगा लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इंस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.