आगरा, अप्रैल 6 -- मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के द्वितीय चरण में सोमवार को जनपद पुलिस ने गांव, मौहल्ला, कस्बा में जनचौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच, बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों, महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं, या निकटतम थाने पर जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित ...