मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया
बहराइच, जुलाई 11 -- बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सीएम हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दी शासन की योजनाओं की जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.