बदायूं, मार्च 29 -- ओरछी। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन शक्ति के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है। एसआई सुशील कुमार विशनोई के नेतृत्व में पुलिस ने आसफपुर-ओरछी मार्ग स्थित भवानीपुर हनुमान मंदिर पर जनसहयोग से तीन एचडी सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट लगवाकर इसे तीसरी आंख के दायरे में लिया। भवानीपुर में आयोजित चौपाल में पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सशक्त किया। इसके साथ ही ओरछी चौराहे पर पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग कर सुरक्षा का अहसास कराया गया। ऑनलाइन पंपलेट के जरिए साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान में एस.आई. हरिदत्त सैनी, कांस्टेबल राहुल सिंह, विनीत सिंह और महिला कांस्टेबल सुदेश दिवाकर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.