मिशन शक्ति चौपाल में जागरूक हुईं ग्रामीण महिलाएं
सिद्धार्थ, मार्च 26 -- मिश्रौलिया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में बुधवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। चौपाल में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी, अभद्रता और असामाजिक तत्वों से बचाव के लिए सतर्क रहना जरूरी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों, शून्य एफआईआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.