मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- खतौली। रविवार को नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना खतौली के ग्राम लाडपुर, लिसोड़ा के ग्राम पंचायत घर में मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे चौकी प्रभारी लाडपुर व महिला उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 102, 108, 1076, 1098 व 1930 के बारे में अवगत कराया तथा पंपलेट वितरित किए। इस दौरान टीम ने महिलाओं को...