पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति फेस दो के अंतर्गत ग्राम मंगतपुर में बालिका सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं को बताया गया कि उनके लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे वह आत्मनिर्भर होकर अपने निर्णय स्वयं ले सकती है। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने बालिकाओं और महिलाओं को महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, 181 बाल सेवा योजना, पास्को एक्ट एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इस मौके पर सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन के कारीकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.