अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति फेज- फाइव का डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सफल संचालन के लिए तीन सदस्यों को नामित किया गया है। कुलसिचव विनय कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र के मुताबिक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग की डॉ. मनीषा यादव, हिन्दी विभाग की डॉ. स्वति सिंह और आहार विज्ञानी स्वाति उपाध्याय को सदस्य नामित किया गया। कुलसिचव ने सभी सदस्यों से अपेक्षा की है कि नोडल अधिकारी डॉ. गीतिका श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्य करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...