अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण में चैत्र नवरात्रि को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पुलिस ने शहर से गांव क्षेत्र तक स्थित शक्ति पीठों और मंदिरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही सभी मिशन शक्तिं केन्दों पर भी यह अभियान चलाया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण में रविवार को सभी थाना-कोतवाली क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बड़ी देवकाली मंदिर,कैंट थाने क्षेत्र के पाटेश्वरी माता मंदिर तथा अस्पताल,उद्यान, चौक-चौराहा एवं बाजारों में महिला पुलिस की टीम ने महिला अधिकार,सुरक्षा उपाय,साइबर अपराध से बचाव के उपाय तथा सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.