शामली, मार्च 24 -- शामली। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को सशक्त बनाने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से एक दिन का अधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी पहल के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा एकता जांगिड़ को एक दिन के लिए डीआईओएस बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान एकता जांगिड़ ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर वहां के कार्यों को नजदीक से समझा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की तथा शिक्षा विभाग के कामकाज, कार्यालय प्रणाली और शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने छात्रा को विभागीय प्रक्रियाओं से अवगत कराया और कार्यालय का निरीक्षण भी करवाया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को प्रशासनिक कार्यों का अनु...