बस्ती, मार्च 22 -- छावनी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत 'बहू-बेटी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण का हिस्सा था। यह सम्मेलन थाना छावनी क्षेत्र के ग्राम बनकटवा में आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, महिला कांस्टेबल शालिनी वर्मा, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मिश्रा और कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.