मिशन शक्ति के तहत हरदू गांव में पुलिस ने लगाई चौपाल
औरैया, जून 26 -- थाना बेला पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम हरदू में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा, उनके अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उपनिरीक्षक ब्रज भूषण तिवारी ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लें। पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और मदद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.