मिशन शक्ति के तहत लोगों को किया जागरूक
संभल, अगस्त 3 -- उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में सोमवार को जनपद में महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन के दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला संबंधी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.