चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत रन फॉर इंपावरमेंट मैराथन का आयोजन शनिवार को पीडीडीयू नगर के गंजी प्रसाद तिराहे से किया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें समस्त थानों की महिला आरक्षी व पुरूष आऱक्षी, ज्योति कान्वेंट स्कूल, एसआरबीएस स्कूल व राजकीय इण्टर कॉलेज चकिया की छात्राओं, कुशल खिलाडी व एथलिट्स सहित लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, सशक्तिकरण का संदेश देना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस मैराथन में प्रांजल...