कन्नौज, मार्च 29 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों का दौरा कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के तरीकों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं के लिए जन चौपाल आयोजित किए गए। विशेष रूप से साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा पर जोर दिया गया। सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक जैसी डिजिटल खतरों से बचाव की जानकारी महिला नागरिकों को दी गई। कार्यक्रम में पंपलेट वितरित कर महिलाओं को हेल्पलाइन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.