सुल्तानपुर, मार्च 27 -- चांदा, संवाददाता। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोइरीपुर के मोहल्ला हनुमान नगर में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता पत्र वितरित कर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। यदि उनके साथ किसी प्रकार का गलत व्यवहार या अपराध होता है, तो वे तत्काल कोतवाली पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस जागरूकता अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा अमित कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल राम सिंह, महिला कांस्टेबल नीतू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.