मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
संभल, अप्रैल 13 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव पनसुखा मिलक और मंडावली रसूलपुर में रविवार को मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय, गुड टच और बैड टच के बारे में भी विस्तार से समझाया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.