सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- डुमरियागंज। भवानीगंज थानाक्षेत्र के पथरपुरवा गांव में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों से रूबरू कराते हुए जरूरत पर उपयोगिता की विधि बताई गई। उपनिरीक्षक राम मिलन सिंह व महिला आरक्षी किरन यादव ने नारी सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े कानून, अधिकारों और आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों, सरकार की ओर से जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संदर्भ में जानकारी देकर उपयोग करने की विधि भी बताई गई। साथ ही बताया गया कि किस समय में कौन से नंबर का उपयोग करना है। इस दौरान हरेंद्र यादव, विजय गुप्त, कयूम अंसारी आदि मौजूद रहें।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.