मैनपुरी, अगस्त 21 -- बरनाहल। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य व आत्मसम्मान को लेकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया जा रहा है। शुक्रवार को कस्बा के मैन मार्केट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह अभियान प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति की महिला टीम द्वारा चलाया गया। जिसमें आरक्षी नीतू राजपूत व संतोष कुमारी ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सचेत किया। वहीं बालिकाओं व छात्राओं को आत्मविश्वास व स्वाभिमान से जीने की सीख दी। महिला पुलिस ने बालिकाओं से कहा कि वह अपने स्वास्थ्य व सम्मान के लिए स्वयं निर्णय ले सकती हैं। यह अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। कार्यक्रम में आरक्षी नीतू पूर्णिमा ने छात्राओं व महिलाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस...