बुलंदशहर, मार्च 29 -- प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत नरौरा पुलिस टीम ने क्षेत्र में महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। महिला उप निरीक्षक रेनू कुमारी के नेतृत्व में एचसी रेनू चौधरी व प्रतिभा धामा ने महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में अवगत कराया। जरूरत पड़ने पर सहायता को तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। इस दौरान साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय भी समझाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.