शामली, अप्रैल 4 -- शामली। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। नवरात्रि के अवसर पर 19 मार्च से चल रहे 30 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आयोजित इस रैली की शुरुआत ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज से हुई। कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से किया गया, जिसमें श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक प्रसन्न चौधरी एवं सीडीओ विनय कुमार तिवारी द्वारा साईकल रैली का शुभारंभ किया गया। जिला प्रोबेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.