बरेली, मार्च 23 -- हाफिजगंज। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस ने बाइक रैली निकाली। सीओ नीलेश मिश्र, थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी के नेतृत्व में हाफिजगंज से शुरू होकर रिठौरा कस्बा तक बाइक रैली निकाली गई। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को बताते हुए महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा। इसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक मदन गोपाल, उपनिरीक्षक सत्यवीर गिरी, चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता, एसआई दिनेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...