सिद्धार्थ, मार्च 18 -- शोहरतगढ़। मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत शोहरतगढ़ पुलिस ने मंगलवार को शारदा पब्लिक स्कूल शोहरतगढ़ की छात्राओं को अपराध से बचाव, नए कानून तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा तथा नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम आदि के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.