सुल्तानपुर, मार्च 27 -- देवलपुर गांव में चलाया जागरूकता अभियान कुड़वार, संवाददाता। महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही आपातकालीन सेवाओं की जानकारी के लिए स्थानीय थाने के पुलिस कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी।शुक्रवार को उपनिरीक्षक नवरंग सोनकर के साथ महिला व पुरुष आरक्षियों की टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के देवलपुर गांव में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया।महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध 1930 के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी दी गई कि इन नंबरों पर आवश्यकता पड़ने पर मदद ली जा सकती है। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.