सिद्धार्थ, दिसम्बर 6 -- खेसरहा। खेसरहा थाने की पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य, महिला आरक्षी संगीता ने मिशन शक्ति के तहत बनकटा गांव में गांव की महिलाओं और बलिकाओ को एकत्रित कर जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट आदि का वितरित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण बाते बताई गई, ताकि वह किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और निर्भीक होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.