कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज, संवाददाता। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 व नवरात्रि सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को पुलिस लाइन्स में एक जागरूकता कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.