मेरठ, अक्टूबर 4 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत जिलेभर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थाना कोतवाली द्वारा हापुड़ अड्डा पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना लालकुर्ती भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति व मुख्यमंत्री योजनाओं से अवगत कराया। थाना परतापुर पुलिस द्वारा मजदूर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना मवाना में ग्राम पंचायत खेड़ी मनिहार में आयोजित कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारी, आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स व ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल रहे। वही थाना सरधना पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत अटेरना में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.