बरेली, मई 3 -- भमोरा। शनिवार को थाना क्षेत्र के कुड्ढा गांव के शशांक जूनियर हाईस्कूल में मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने छात्रों को जागरूक किया। शनिवार को महिला उपनिरीक्षक रितु बेदवान की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत महिला एवं बालिकाओं को महिला अपराध की रोकथाम को जागरूक किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। छात्र-छात्राएं तथा महिला हेड कांस्टेबल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...