गंगापार, दिसम्बर 2 -- करछना थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाबा रामनाथ यादव इंटर कॉलेज, संत नगर धरवारा में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, कानून और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना प्रभारी अनूप सरोज और महिला उपनिरीक्षक रिया द्विवेदी ने मिशन शक्ति की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत सदस्य ममता आदिवासी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्ष दूधनाथ यादव, प्रबंधक दयनाथ यादव, प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ यादव एवं शिक्षकगण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही ट्रैफिक नियमों और सोशल मीडिया सुरक्षा पर भी जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.