कौशाम्बी, मार्च 23 -- विकास खंड सिराथू के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण अंतर्गत सोमवार को एक प्रेरणादायक पहल की गई। कार्यक्रम के तहत विद्यालय की छात्रा आस्था को एक दिन के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बनाया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डॉ. शालिनी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता का विकास करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान छात्रा आस्था ने पूरे दिन विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने प्रार्थना सभा का संचालन, कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके अलावा सहपाठियों से संवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.