महाराजगंज, दिसम्बर 11 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मिठौरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पड़री खुर्द में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक यतेंद्र कुमार पटेल एवं सहायक अध्यापक संजय कुमार यादव की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों द्वारा डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर छात्राओं को आत्मविश्वास, आत्मरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में निर्भीक होकर सहायता मांगने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.