कन्नौज, अप्रैल 18 -- कन्नौज l महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में जन चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने गांव, कस्बों, मोहल्लों, बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। अभियान के दौरान साइबर अपराधों को लेकर विशेष जागरूकता फैलाई गई। पुलिस टीमों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा...