कानपुर, मार्च 25 -- शिवली। महिला सुरक्षा के मामले में उदासीन दिख रही पुलिस मंगलवार को चौकस नजर आई। महिला सुरक्षा दल की टीम ने देवी मंदिरों के साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी चौकसी रखी। इस मौके पर टीम ने महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया। जबकि शिवली कस्बे में महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...