संभल, अप्रैल 7 -- मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत थाना कैला देवी क्षेत्र के गांव केलमुंडी में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की प्रभारी आंचल सिद्धू ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की जानकारी भी दी गई। आंचल सिद्धू ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.