संभल, मार्च 22 -- तहसील क्षेत्र के गांव कुढ़फतेहगढ़ में रविवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी आकाश कुमार यादव व महिला कांस्टेबल अंजलि शर्मा ने गांव में महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...