संभल, मार्च 20 -- महिला मिशन शक्ति विशेष अभियान के छठे चरण के मौके पर भिरावटी राजकीय कन्या इंटर कालेज की कक्षा आठ की छात्रा एक दिन को प्रधानाचार्य बनी। प्रधानाचार्य बनी छात्रा ने कालेज की व्यवस्थाएं देखी। शुक्रवार को धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी राजकीय इंटर कालेज में मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत कक्षा आठ की छात्रा नीतू को एक दिन का प्रधानाचार्य बना। नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने विद्यालय में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनूप सक्सेना सहित कालेज स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...