वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौकी परिसर में मिशन शक्ति के तहत होप फाउंडेशन की ओर से रविवार को कार्यक्रम हुआ। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने ग्रीन आर्मी को नशाबंदी, जुआखोरी और छोटे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रीन आर्मी से जुड़ी महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्रों पर नियमित रूप से क्रमबद्ध तरीके से बैठाने की बात कही, ताकि क्षेत्र की महिलाएं बेझिझक समस्याएं रख सकें और उन्हें समय पर सहायता मिल सके। पहली बार शहरी इलाकों में ग्रीन आर्मी के गठन की पहल कैंट थाना क्षेत्र से की गई है, जिसमें लगभग 50 महिलाओं को जोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- ग्रीन आर्मी की महिलाओं को मिशन शक्ति कें...