अमरोहा, फरवरी 25 -- अमरोहा। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मिशन शक्ति केंद्र थाना नौगावां सादात पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को सराहनीय एवं संवेदनशील सामाजिक पहल की गई। मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के गांव पीलाकुंड में भ्रमण के दौरान शिक्षा से वंचित बच्चों को चिन्हित किया। टीम द्वारा परिजनों से संवाद स्थापित कर बच्चों को शिक्षा के महत्व, उनके अधिकारों तथा भविष्य निर्माण में विद्यालयी शिक्षा की भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। इसी कड़ी में पांच बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए गांव के ही इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में विधिवत प्रवेश दिलाया गया। इनमें नरेंद्र सिंह का छह वर्षीय बेटा सार्थक, राजीव कुमार का सात वर्षीय बेटा निखिल व लखपत सिंह का पांच वर्षीय बेटा अक्षत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.