मिशन शक्ति केंद्र की कार्रवाईयां होंगी ऑनलाइन, लखनऊ से होगी मॉनिटरिंग
कुशीनगर, जून 23 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पुलिस विभाग जिले के सभी थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की सभी गतिविधियों को ऑनलाइन कर रहा है। अब प्रदेश के सभी मिशन शक्ति केंद्र सीधे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुख्यालय से जुड़ेंगे और उनकी मॉनीटरिंग लखनऊ के उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी। ऑनलाइन कार्रवाई होने से महिला अपराध से जुड़े मामलों में गलत रिपोर्टिंग की क्रॉस चेकिंग समेत त्वरित कार्रवाईयों से पीड़िताओं को लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन शिकायतों की प्रक्रिया आईजी मिशन शक्ति केंद्र के निर्देश पर जिले के सभी केंद्रों में प्राप्त होने वाले आवेदनों और शिकायतों को ऑनलाइन मिशन शक्ति केंद्र पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रत्येक शिकायत का विवरण मिशन शक्ति केंद्र पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, जिससे शिकायतों की स्थिति और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.