मिशन शक्ति केंद्र कार्यालय में समाजसेवी ने लगवाया एसी
बिजनौर, जून 3 -- चांदपुर। भीषण गर्मी के बीच कोतवाली परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र कार्यालय में महिला कर्मियों की सुविधा के लिए समाजसेवी राय बहादुर आर्य एवं उनके पुत्र हर्षित बहादुर आर्य के सौजन्य से एसी लगवाई गई है। एसी लगने से कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों में खुशी का माहौल है और उन्हें गर्मी से काफी राहत मिली है।गांव स्याऊ निवासी समाजसेवी राय बहादुर आर्य ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी महिला आरक्षी एवं महिला कर्मियों को कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा कार्यालय में एसी लगवाई गई है, ताकि महिला कर्मी बेहतर वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। यह भी पढ़ें- गर्मी 2026 के लिए टॉप 6 कॉटन कुर्ता सेट्स, 4+ रेटिंग और बजट-फ्रेंडली कीमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.