मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं की दी गई जानकारी
कौशाम्बी, जून 18 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को जिले भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकार, नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 112, 1090, 181, 1098, 1930, 1076 एवं 102 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइनों की भी जानकारी दी गई। थाना सैनी के ग्राम मुक्तिपुर, थाना चरवा के ग्राम मलाक भारत, थाना कोखराज के थाना परिसर, थाना मोहब्बतपुर पइंसा के ग्राम मोंगला तथा थाना महेवाघाट के ग्राम अलवारा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.